फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विदेशी संपत्तियों का ब्योरा देने के लिए करदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
बिलासपुर में आयकर विभाग की बैठक में मौजूद शहर के कारोबारी। स्रोत: कारोबारी
विज्ञापन
बिलासपुर में आयकर विभाग ने फास्ट-डीएस योजना-2026 पर आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विदेशों में वित्तीय संपत्तियां रखने वाले छोटे करदाताओं को इनका पूरा और सही ब्योरा देने के लिए आयकर विभाग जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में आयकर कार्यालय बिलासपुर की ओर से मंगलवार को विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना-2026 (फास्ट-डीएस) के तहत जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर सलाहकारों, कर पेशेवरों और क्षेत्र के प्रमुख करदाताओं ने भाग लिया।
प्रधान आयकर आयुक्त-1 चंडीगढ़ शालिनी भार्गव कौशल के निर्देशों और शिमला रेंज के संयुक्त आयकर आयुक्त केशव किशोर आनंद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक सुरेश कुमार और आयकर निरीक्षक गुलाम मुहम्मद ने योजना की जानकारी दी। उन्होंने इसके उद्देश्य, प्रमुख प्रावधानों, पात्रता के मानदंडों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत विदेशों में धारित वित्तीय संपत्तियों और उनसे जुड़े वित्तीय विवरणों का सही एवं पूर्ण प्रकटीकरण करना जरूरी है। उन्होंने योजना के प्रावधानों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया, ताकि करदाताओं और कर सलाहकारों को इसकी प्रक्रिया समझने में आसानी हो।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योजना की पात्रता, दायरे और विदेशी संपत्तियों का ब्योरा देने से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस मौके पर आयकर विभाग ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कर सलाहकारों से अपने संपर्क में आने वाले पात्र करदाताओं को योजना के बारे में जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि विभाग का उद्देश्य योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि पात्र करदाता अपनी विदेशों में धारित वित्तीय संपत्तियों का सही विवरण प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा देने में कर पेशेवरों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें