फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में टैक्सी चालकों की परेशानी बढ़ी, स्थायी ठिकाने की उठी मांग

Mon, 06 Oct 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निश्चित ठिकाना न होने से टैक्सी चालकों को सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं वाहन
विज्ञापन

दुकानदारों के साथ आये दिन होता है ऑपरेटरों का विवाद की विवाद की स्थिति
पुराने थाने के पास टैक्सी स्टैंड बनाने का सुझाव, जल्द शुरू होगा कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के टैक्सी ऑपरेटरों ने प्रशासन से स्थायी टैक्सी स्टैंड बनाने की मांग एक बार फिर उठाई है। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं ने कहा है कि निश्चित ठिकाना न होने से टैक्सी चालकों को अपनी गाड़ियां सड़कों के किनारे खड़ी करनी पड़ रही हैं, जिससे दुकानदारों के साथ आये दिन विवाद की स्थिति बन जाती है।
यूनियन के प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि टैक्सी चालकों की यह मांग कई वर्ष से लंबित है। इस मुद्दे को लेकर पहले भी टैक्सी चालकों ने भूख हड़ताल की थी। उस समय प्रशासन ने गांधी चौक के समीप सड़क किनारे दस टैक्सी खड़ा करने की अनुमति दी थी, लेकिन अब कुछ दुकानदार वहां भी गाड़ियां खड़ी नहीं करने दे रहे हैं। इससे चालकों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में यह समस्या और बढ़ गई है। प्रशासन से अनुमति होने के बावजूद दुकानदार गाड़ियां खड़ी नहीं करने दे रहे हैं, जिससे चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। कई चालक बैंक से लोन लेकर टैक्सी चला रहे हैं, लेकिन पार्किंग की समस्या के कारण उनकी आय पर असर पड़ रहा है और किस्त चुकाने में दिक्कतें आ रही हैं। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन हमेशा दुकानदारों के साथ सहयोग की भावना रखती है और किसी को असुविधा नहीं देना चाहती। यदि किसी दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करने से परेशानी होती है तो चालक तुरंत वाहन हटा लेते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग बेवजह टैक्सी चालकों को परेशान कर रहे हैं। यूनियन ने सुझाव दिया है कि जब नया पुलिस थाना भवन पूरी तरह कार्यशील हो जाए और पुराना भवन खाली हो जाए, तो पुराने थाने के पास टैक्सी स्टैंड बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
टैक्सी स्टैंड के लिए जगह पहले ही चिन्हित की जा चुकी है और वहां काम शुरू भी कर दिया गया था, लेकिन भारी बरसात के कारण कार्य रोकना पड़ा। अब मौसम अनुकूल है और जल्द ही काम दोबारा शुरू किया जाएगा, ताकि जितनी जल्दी संभव हो टैक्सी चालकों को एक स्थायी टैक्सी स्टैंड उपलब्ध कराया जा सके।
रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें