फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन के संतुलित विकास के लिए खेलकूद, वाद-विवाद में लें भाग : धर्माणी

Sun, 05 Oct 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कन्या पाठशाला घुमारवीं में जिला स्तरीय खेलों के शुभांरभ अवसर पर लोकनृत्य प्रस्तुत करती हुई छात्
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की मेजर, माइनर गेम्स घुमारवीं स्कूल में हुए शुरू
विज्ञापन

चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 जोन, 15 स्कूलों से 543 खिलाड़ी कर रहीं प्रतिभाग
-हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल सहित अन्य खेलों में दिखाएंगी प्रतिभा
-पहले दिन वॉलीबाल में हाई जोन घुमारवीं ने सदर जोन को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में रविवार को अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 जोन, 15 डायरेक्ट पार्टिसिपेशन स्कूलों से 543 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रहीं हैं। यह खिलाड़ी हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल, जूडो, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो और कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास तभी संभव है जब वह पढ़ाई के साथ अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के संतुलित विकास के लिए खेलकूद, कला व संस्कृति, वाद-विवाद और समाज सेवा जैसी विभिन्न गतिविधियों में भी भाग लेना आवश्यक है। इससे न केवल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता जैसी गुणों का विकास होता है बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और स्मार्ट वर्क सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी हैं चाहे वह विज्ञान, प्रशासन, राजनीति, पत्रकारिता, पुलिस, सेना, कला, संस्कृति या खेल का क्षेत्र हो। मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरसिंघी की छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इस स्कूल की छात्राएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने अन्य स्कूलों के शिक्षकों से भी अपने विद्यार्थियों को मेहनत और लगल के लिए प्रेरित करने को कहा, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का संपूर्ण उपयोग कर सकें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। उन्होंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य परमजीत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और खेल आयोजन बारे जानकारी प्रदान की। एडीपीईओ जगदेव मेहता ने बताया कि पहले दिन वॉलीबाल के मैच में हाई जोन घुमारवीं/झंडूता ने सदर जोन और घुमारवीं जोन ने हाई जोन सदर/स्वारघाट को हराया। कबड्डी के मैच में सदर जोन ने हाई जोन घुमारवीं/झंडूता को हराया। खो-खो के मैच में हाई जोन घुमारवीं/झंडूता ने बस्सी जोन को हराया। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल, जगदीश, एपीएमसी के अध्यक्ष सतपाल, नगर परिषद के मनोनीत पार्षद मदन, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष ललित चौहान आदि उपस्थित रहे।

कन्या पाठशाला घुमारवीं में जिला स्तरीय खेलों के शुभांरभ अवसर पर लोकनृत्य प्रस्तुत करती हुई छात्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें