फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तमन्ना मिस और दिव्यांश को चुने गए मिस्टर फेयरवेल

Sat, 01 Mar 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-नवालोक आदर्श विद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नवालोक आदर्श विद्यालय खनसरा मैहरी में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर तमन्ना शर्मा को मिस फेयरवेल और दिव्यांश को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय में अब तक के अपने अनुभव भी साझा किए। इस दौरान कई पल ऐसे भी आए जब बच्चे ही नहीं बल्कि अध्यापक भी भावुक हो गए। मुख्य अध्यापिका ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। प्रबंध निदेशक बीएल धर्माणी ने अपने लक्ष्य को सामने रखकर बच्चों को कड़ी मेहनत करने और बुरी संगति से बचने की सलाह दी। इस अवसर पर स्टाफ सचिव अनूप शर्मा, निशा भारद्वाज, नितिन राणा, आरती शर्मा, सपना शर्मा, रितिका धीमान, अल्पना ठाकुर, बंदना मुदगिल, सुरेखा, रिया, बंदना शर्मा, नीलम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें