फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडूता में बांटी मिठाई

विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडूता में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक जीत राम कटवाल। स्रोत: भाज
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने लिया विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का संकल्प
विज्ञापन

विधायक बोले,भाजपा राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान


संवाद न्यूज एजेंसी

गेहड़वीं (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को झंडूता में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तथा कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी गई। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस हम सभी के लिए गौरव, प्रेरणा और संकल्प का दिन है। यह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उस विचारधारा का उत्सव है, जिसने भारतीय राजनीति को राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय की दिशा दी है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। पार्टी की नींव राष्ट्रवाद, संगठनात्मक अनुशासन, सेवाभाव और समर्पण पर टिकी है। भाजपा ने सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, विश्वास और वैश्विक सम्मान के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। गरीबों को पक्के घर, गैस कनेक्शन, शौचालय और बिजली की सुविधा मिली है, जबकि किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। महिलाओं को उज्ज्वला, मातृत्व वंदना और स्वयं सहायता समूहों के जरिए सशक्त बनाया गया है तथा युवाओं को स्टार्टअप और कौशल विकास के अवसर मिल रहे हैं। कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है और बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। स्थापना दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे, समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे। साथ ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडूता में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक जीत राम कटवाल। स्रोत: भाज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें