फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ क्विंटल खराब मिठाइयों को मौके पर किया नष्ट

Thu, 27 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
sweet - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दिवाली में बिक रही मिठाइयों की जांच के लिए जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने बिलासपुर में वीरवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। एकाएक हुई इस छापेमारी से बिलासपुर के दुकानदारों में हड़कंप का माहौल है। विभाग ने बरठीं, कुठेड़ा और घुमारवीं सहित कई जगहों पर मिठाईयों की दुकानों में छापे मारे।
विज्ञापन


विभाग की यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। खबर लिखे जाने तक भी विभाग ने कई दुकानों से मिठाई के सैंपल भरे।दीवाली में मिलावटी मिठाइयों की शिकायतों को देखते हुए खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी अतुल कायस्था के नेतृत्व में टीम बिलासपुर पहुंची। टीम के बिलासपुर पहुंचते ही बात आग की तरह फैल गई। टीम जिला के कई बाजारों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही करीब नौ क्विंटल खराब मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया।

गुग्गा मोहड़ा, बरठीं, घुमारवीं और कुठेड़ा में मिठाईयों की दुकानों से टीम ने बर्फी, पेड़ा, लड्डू, रसगुला, बेसन और सोन पापड़ी सहित कई मिठाइयों के सैंपल भी भरे। त्योहारी सीजन आते ही बाजारों में बासी और मिलावटी मिठाइयों का कारोबार भी खूब चलता है। इससे लोग कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आते हैं। इसको देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मिठाईयों की दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी उनकी यह कार्रवाई जारी रहेगी। कार्यकारी जिला खाद्य एंव सुरक्षा अधिकारी बिलासपुर अतुल कायस्था ने बताया कि विभाग को मिलावटी मिठाइयों की शिकायतें मिल रही थी।

इसको देखते हुए ही यह छापेमारी की गई है। दुकानों में जो भी खराब मिठाइयां मिली उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वह अच्छी और गुणवत्ता युक्त मिठाइयां बेचें। कार्रवाई में करीब नौ क्विंटल खराब मिठाइयों को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें