फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन में स्वारघाट, वॉलीबाल में बरठीं जोन बना विजेता

Thu, 02 Oct 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
दूसरे दिन हुए फाइनल, सेमीफाइनल, क्वार्टर फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

आज होगा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेलों के फाइनल, सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, कुराश, जूडो, कुश्ती सहित अन्य खेल कराए गए। इसमें जिले के 10 जोनों से आए 520 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबले में घुमारवीं जोन ने झंडूता जोन और स्वारघाट ने भराड़ी जोन को हराया। फाइनल मुकाबले में स्वारघाट जोन ने घुमारवीं जोन को हराकर विजेता का खिताब जीता। कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में घुमारवीं जोन ने बस्सी जोन को 31-28 से हराया। वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जुखाला जोन ने बस्सी जोन को हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में बरठीं जोन ने सदर जोन और जुखाला जोन ने झंडूता जोन को हराया। फाइनल मुकाबले में बरठीं जोन ने जुखाला जोन को हराकर विजेता का खिताब जीता। खो-खो के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में घुमारवीं जोन ने सदर जोन, स्वारघाट जोन ने झंडूता जोन को हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में घुमारवीं जोन ने बरठीं जोन और जुखाला जोन ने स्वारघाट जोन को हराया। खो-खो का फाइनल मैच घुमारवीं जोन और जुखाला जोन के बीच हुआ, जिसमें घुमारवीं जोन विजेता बना। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें