फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन में स्वारघाट खंड की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज होगा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता के चौथे दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैडमिंटन के फाइनल मैच में स्वारघाट ने घुमारवीं-2 खंड को 2-0 से मात दी। कबड्डी में सदर ने घुमारवीं-1 को 42-39 से मात दी। हॉकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर विजेता और कंदरौर स्कूल की टीम उपविजेता रही। बास्केटबॉल में औहर विजेता और बरमाणा स्कूल की टीम उपविजेता रही। हैंडबॉल में मोरसिंघी विजेता और बाह रणौत स्कूल की टीम उपविजेता रही। जूडो में चांदपुर विजेता और कोठी स्कूल की टीम उपविजेता रही। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें