फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कबड्डी में स्वारघाट, बैडमिंटन में घुमारवीं-2 जोन बना विजेता

Mon, 13 Oct 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
औहर स्कूल में आोयजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। स्रोत:
विज्ञापन
बास्केटबाल में औहर, हॉकी में छकोह स्कूल रहा विजेता
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता औहर स्कूल में हुई संपन्न
प्रतियोगिता में पांच जोन, 10 स्कूलों से 400 खिलाड़ियों ने लिया भाग
खो-खो, फुटबाल, कुश्ती सहित अन्य खेलों में दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में सोमवार को अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद संपन्न हो गए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पांच जोन, 10 स्कूलों से 400 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल, जूडो, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, फुटबाल और कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में आईपीएच बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता राहुल दुबे ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कबड्डी में स्वारघाट जोन विजेता और सदर जोन उपविजेता रहा। खो-खो में घुमारवीं-2 जोन विजेता और सदर जोन उपविजेता रहा। वॉलीबाल में सदर जोन विजेता और झंडूता जोन उपविजेता रहा। बैडमिंटन में घुमारवीं-2 जोन विजेता और स्वारघाट जोन उपविजेता रहा। हॉकी में छकोह स्कूल विजेता और कंदरौर स्कूल उपविजेता रहा। बास्केटबाल में औहर स्कूल विजेता और मरहाणा स्कूल उपविजेता रहा। हैंडबाल में मोरसिंघी स्कूल विजेता और कंदरौर स्कूल उपविजेता रहा। कुश्ती में मोरसिंघी स्कूल विजेता और बड्डू डढोग स्कूल उपविजेता रहा। वहीं जूडो में मोरसिंघी स्कूल विजेता और चांदपुर स्कूल उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में मोरसिंघी स्कूल अव्वल। ऑल राउंड बेस्ट का खिताब सदर जोन ने प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

औहर स्कूल में आोयजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें