फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता के बलोह गांव में मिला संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा

Sat, 11 Apr 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता के बलोह गांव में मिला संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा। संवाद
विज्ञापन
पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बलोह के गांव बलोह में शनिवार सुबह खेतों में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा देखा गया। गुब्बारे पर पाकिस्तान एयरलाइन लिखा गया था जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि सुबह के समय खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर इस गुब्बारे पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना तलाई को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय निवासी राजेश गौतम ने बताया कि आज हमारी ग्राम पंचायत बलोह में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि है कि इसकी जांच करवाई जाए। यह एक हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा है, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा स्पष्ट दिख रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें