फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केंद्रीय छात्र परिषद झंडूता कॉलेज के प्रधान बने सुरेंद्र

Sat, 27 Sep 2025 05:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

झंडूता के राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए 19 छात्रों की नई छात्र परिषद गठित की गई। साक्षी उप प्रधान और अंजलि महासचिव नियुक्त हुईं। प्राचार्य ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साक्षी को उप प्रधान और अंजलि को दी महासचिव की कमान
विज्ञापन


सत्र 2025-26 के लिए बनी 19 छात्रों की कार्यकारिणी



संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में सीएससी कमेटी की ओर से सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद का गठन पूरा कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार केंद्रीय छात्र परिषद का गठन नामांकन के आधार पर होता है, जिसमें महाविद्यालय में उत्कृष्ट सूची में आए हुए विद्यार्थियों को चयनित किया जाता है।
विज्ञापन


प्रधान पद पर बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र सुरेंद्र कुमार को नामित किया गया है। उप प्रधान पद पर बीए तृतीय वर्ष की साक्षी और महासचिव पद पर बीएससी प्रथम वर्ष की अंजलि और सह सचिव के रूप में बीए द्वितीय वर्ष की इशिता कुमारी को नामित किया गया है। इन विद्यार्थियों के अलावा कक्षा प्रतिनिधि के रूप में पांच, दस विभिन्न क्लबों और समितियों से सदस्यों को नामित किया गया है। इस प्रकार कुल 19 विद्यार्थियों का नामांकन सत्र 2025-26 के सत्र के लिए हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सीएससी छात्र परिषद महाविद्यालय प्रशासन के बीच में पुल का कार्य करते हैं। वह छात्रों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठा कर उनका समाधान करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें