फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुरुष युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुनील-अमृत की जोड़ी बनी विजेता

Mon, 17 Feb 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-महाविद्यालय घुमारवीं में पुरुष युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं में पुरुष युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का नेतृत्व मुकेश चंदेल ने किया। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया, जिसमें सुनील कुमार और अमृत की जोड़ी विजेता रही, जबकि अनिल और सुधीर चौहान की जोड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन

आयोजकों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रांजलि आईटीआई के चेयरमैन हरीश उप्पल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि खेल प्रतियोगिताओं से भाईचारा और शारीरिक कुशलता बढ़ती है। आयोजनकर्ता मुकेश चंदेल ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें 35 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे खेल प्रेमियों के साथ-साथ युवा वर्ग को भी खेल के प्रति रुचि बढ़ाने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें