आंगनवाड़ी केंद्र कोहिना में समर मेला में भाग लेते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे।
आठ केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने लगाई टीएलएम प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश( बिलासपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र कोहिना में समर मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के आठ आंगनबाड़ी केंद्रों की अध्यापिकाओं ने भाग लिया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार शिक्षण-अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में कार्यकर्ताओं की ओर से तैयार शिक्षण सामग्रियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान डमली गुरमीत सिंह मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है।
पंचायत प्रधान ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोहिना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्यापकों की ओर से किए जा रहे शैक्षणिक कार्यों की सराहना की। प्रधान गुरमीत सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।