फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग में कनिका पहले स्थान पर

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होल में आयोजित विश्व रक्तदाता दिवस में भाग लेते छात्र और छात
विज्ञापन
नम्होल स्कूल में विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होल में विश्व रक्तदाता दिवस का प्रधानाचार्य प्रीतम लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के लिए भी जीवन दाता बन जाता है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों तक की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। पोस्टर मेकिंग में कनिका ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण में दीया पहले स्थान पर रही, जबकि पीयूष ने द्वितीय और राहुल महाजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल, शारीरिक शिक्षक राज सहित विद्यालय के सभी सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें