फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घ्याल स्कूल की एसएमसी की अध्यक्ष बनीं सुलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला घ्याल में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आमसभा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नई एसएमसी का गठन करना और विद्यालय विकास योजना पर चर्चा करना था।
विज्ञापन

सभा में सुलोचना शर्मा को एसएमसी की अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सोमा देवी, जया, सपना, श्यामदेई, कृष्णा देवी, मीना देवी, इंदू, अंजना कुमारी, अंजू और सावित्री देवी को सदस्य चुना गया। इसके अलावा रक्षा देवी, सरला देवी, विमला देवी को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। इससे पहले विद्यालय के मुख्याध्यापक पंकज शर्मा ने विद्यालय विकास योजना पर विस्तृत चर्चा की और पुरानी एसएमसी द्वारा विद्यालय के विकास में किए गए रचनात्मक कार्यों के लिए उनका विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। विद्यालय समग्र शिक्षा प्रभारी नितिन ने एसएमसी की स्कूल के विकास में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यापक रमेश शर्मा, परमानंद, प्रवीण कुमार, अर्चना, ललित कुमार, सोनू देवी और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें