फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेह के व्यक्ति ने घर में लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव कसेह के एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। युवक इकलौता बेटा था। परिजनों ने फंदे पर लटका देखा तो उसे तुरंत नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने झंडूता थाना में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार शेर सिंह (36) पुत्र गोरखु राम ने शनिवार रात अपने घर में फंदा लगा लिया। पंचायत के निवर्तमान उपप्रधान प्रताप ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे तुरंत नीचे उतारा और जिला अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस थाना झंडूता को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शेर सिंह अपने इकलौता बेटा था। वह अपने पीछे पत्नी और बेटा व बेटी छोड़ गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की हर दृष्टिकोण से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें