फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्रामीण क्षेत्रों के डिपुओं में दो दिन में पहुंचेगी चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के स्टोर में आज आएगी खेप
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अभी तक नहीं मिला है चीनी का कोटा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राशन डिपुओं में दो दिन में चीनी पहुंच जाएगी। खाद्य आपूर्ति के स्टोर में शुक्रवार को चीनी की खेप लेकर ट्रक पहुंच जाएगा। इसके बाद उसे डिपुओं में भेजा जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्पलायर की ओर से विभाग को पहले गीली चीनी की आपूर्ति कर दी गई थी। इसके बाद उस स्पलायर का टेंडर रद्द कर दिया गया और गीली चीनी को वापस भेज दिया। नया टेंडर होने और फिर चीनी आने में समय लगा, जिस कारण विभाग के स्टोर में चीनी नहीं पहुंची। अब जिले के लिए चीनी के ट्रक भेज दिए गए हैं। शुक्रवार को चीनी स्टोर में पहुंच जाएगी। इसके बाद राशन डिपो होल्डर की ओर से डिमांड पर चीनी स्टोर से भेज दी जाएगी। बता दें कि जिले में 4,17,953 राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। जो हर माह सस्ते राशन के डिपुओं ने चीनी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र आजाद ने बताया कि बिलासपुर जिले के लिए चीनी का कोटा भेज दिया गया है। शुक्रवार तक खेप लेकर ट्रक बिलासपुर पहुंच जाएंगे। पहले स्पलायर की ओर से गीली चीनी भेज दी गई थी, जिसे वापस किया गया। इस कारण इस बार चीनी की आपूर्ति करने में देरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें