फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 100 मीटर में सुचल, माणिक, अंजलि और प्राची विजेता

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी मुख्यातिथि के साथ। स्रो
विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बिलासपुर एथलेटिक संघ के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से करीब 120 खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और वरिष्ठ वर्ग में लड़के एवं लड़कियों के लिए किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बिलासपुर एथलेटिक संघ के अध्यक्ष जयराम शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ी 13 और 14 जून को बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत हासिल करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और ट्रायथलॉन स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में कोच संदीप शर्मा, हॉकी कोच प्रदीप कालिया तथा वालंटियर्स मनन, अजय, अरुण, शुभम और सौरव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन



ये रहे परिणाम

अंडर-14 लड़के ट्रायथलॉन-बी में काव्यांश प्रथम, मितुल द्वितीय, शिवांश चंदेल तृतीय। ट्रायथलॉन-सी में ओम ठाकुर प्रथम, विशेष चंदेल द्वितीय, आदित्य तृतीय। लड़कियों में ट्रायथलॉन-ए में भवानी प्रथम, ट्रायथलॉन-बी में अमृता प्रथम और ट्रायथलॉन-सी में गुरुवाणी प्रथम रहीं।
अंडर-16 लड़के 60 मीटर दौड़ में शिवांश प्रथम, रेहान ठाकुर द्वितीय, शिवांश नड्डा तृतीय। 600 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, शिवांश द्वितीय, आरव जमवाल तृतीय। गोला फेंक में मोलिक प्रथम, रेहान ठाकुर द्वितीय, राहुल सहगल तृतीय। लंबी कूद में रेहान प्रथम, शिवांश द्वितीय, आर्यन तृतीय। लड़कियों में 60 मीटर दौड़ में आरुषि प्रथम, मुस्कान द्वितीय, सिमरन ठाकुर तृतीय। 600 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, सिमरन ठाकुर द्वितीय, विपाशा शर्मा तृतीय। गोला फेंक में इशिता वर्मा प्रथम, मुस्कान द्वितीय, विपाशा शर्मा तृतीय।
अंडर-18 लड़के 100 मीटर दौड़ में सुजल प्रथम, राहुल द्वितीय, तरुण तृतीय। 200 मीटर दौड़ में पंकज शर्मा प्रथम, इंद्रजीत द्वितीय, शिवांश गौतम तृतीय। 400 मीटर दौड़ में पंकज शर्मा प्रथम, इंद्रजीत द्वितीय, राम तृतीय। 1000 मीटर दौड़ में अनमोल प्रथम, नितिश द्वितीय, राम तृतीय। गोला फेंक में अनमोल शर्मा प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, दीक्षित तृतीय। लंबी कूद में राहुल प्रथम, अंशुल द्वितीय, प्रियांशु तृतीय। लड़कियों में 100 मीटर में प्राची प्रथम, 400 मीटर में पलक प्रथम और 1000 मीटर में वंशिका प्रथम, रिधिमा द्वितीय और मानसी तृतीय रहीं।
अंडर-20 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में माणिक प्रथम, मोहम्मद एहसान द्वितीय, आर्यन तृतीय। 200 मीटर दौड़ में माणिक प्रथम, मनीष द्वितीय, आर्यन तृतीय। 400 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम। 800 मीटर दौड़ में सूर्यांश प्रथम, मनीष द्वितीय, गोल्डी तृतीय। 1500 मीटर दौड़ में सूर्यांश प्रथम, शुभम द्वितीय, गौरव तृतीय। 5000 मीटर दौड़ में शुभम ठाकुर प्रथम, विवेक द्वितीय, अंशुल संधू तृतीय। लड़कियों में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम रहीं, जबकि 3000 मीटर दौड़ में तृप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम, चमन द्वितीय, सूरज तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में राजवीर प्रथम, शशि द्वितीय, आदर्श तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में राजवीर प्रथम, अंशुल द्वितीय, शशि तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, प्रदीप द्वितीय, पंकज तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, पंकज द्वितीय, प्रदीप तृतीय रहे। 5000 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, चमन द्वितीय, सूरज तृतीय रहे। वरिष्ठ महिला वर्ग में 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में संगीता प्रथम रहीं, जबकि 800 मीटर दौड़ में तृषा ने पहला स्थान हासिल किया।

बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी मुख्यातिथि के साथ। स्रो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें