फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में पहली बार दुर्लभ स्पीगेलियन हर्निया का सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
जनरल सर्जन डॉ. मोइन खान
विज्ञापन
सभी हर्निया मामलों में केवल 0.1 से 2 प्रतिशत तक ही पाई जाती है यह बीमारी
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में जटिल सर्जरी से मरीज को मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं के चिकित्सकों ने एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार के स्पीगेलियन हर्निया का सफल ऑपरेशन कर मरीज को राहत दिलाई है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार यह बीमारी सभी हर्निया के मामलों में केवल 0.1 से 2 प्रतिशत तक ही पाई जाती है। इसकी पहचान और उपचार दोनों चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं, लेकिन अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने समय पर सही निदान कर सफल शल्य चिकित्सा की।
मरीज लंबे समय से पेट के एक हिस्से में दर्द और बीच-बीच में सूजन की समस्या से परेशान था। सिविल अस्पताल में प्रारंभिक जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) में स्पीगेलियन हर्निया की आशंका जताई गई। इसके बाद मरीज का सीटी स्कैन क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कराया गया, जहां बीमारी की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलने के बाद सिविल अस्पताल घुमारवीं के जनरल सर्जन डॉ. मोइन खान ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर मरीज को इस दुर्लभ बीमारी से राहत दिलाई। डॉ. मोइन खान ने बताया कि स्पीगेलियन हर्निया सामान्य हर्निया से अलग होता है। इसमें पेट पर स्पष्ट सूजन दिखाई नहीं देती, जिससे कई बार इसका पता लगाने में देर हो जाती है। यदि समय पर ऑपरेशन न किया जाए तो आंत फंसने (स्ट्रैंगुलशन) का खतरा बढ़ जाता है, जो मरीज के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से पेट के किसी विशेष हिस्से में लंबे समय तक दर्द या सूजन रहने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और मरीज की स्थिति स्थिर है। वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है और चिकित्सकीय निगरानी में है। इस सफलता के साथ सिविल अस्पताल घुमारवीं ने एक बार फिर साबित किया है कि आधुनिक शल्य चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की बदौलत अब स्थानीय स्तर पर भी दुर्लभ और जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सिविल अस्पताल घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण अब जटिल एवं दुर्लभ ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों, ताकि उन्हें उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े।
डॉ. अनुपम शर्मा, बीएमओ घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें