फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में सड़क हादसे में घायल सूबेदार गंगू राम का एम्स में निधन

Fri, 06 Jun 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में कार की टक्कर से हुए थे जख्मी, उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने जताया शोक, 1971 युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव राव निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार गंगू राम का 5 जून को एक दुर्घटना में निधन हो गया। वह लगभग 76 वर्ष के थे। उनके निधन पर हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


बताते चलें कि घुमारवीं बाजार में एक कार चालक ने उन्हें 5 जून को टक्कर मार दी थी। उनका उपचार घुमारवीं अस्पताल में चल रहा था। जिसके बाद पहले इन्हें बिलासपुर, उसके बाद एम्स रेफर किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में गांव टिकरी के निक्कू राम ने बताया है कि घुमारवीं बाजार में कार ने गंगु राम (75) को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे, जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के चेयरमैन कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि सूबेदार गंगू राम ने जनवरी 1966 में पंजाब रेजिमेंट में भर्ती होकर सेना में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। बाद में वे सेना पुलिस में स्थानांतरित हुए और 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी उन्होंने वीरता से भाग लिया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सेना द्वारा कई मेडल प्रदान किए गए। वे 28 वर्ष की सेवा के बाद 31 जनवरी 1994 को सेवानिवृत्त हुए। कैप्टन संजय कुमार ने कहा कि सूबेदार गंगू राम की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में सूबेदार मेजर राम लाल, वीर सिंह, किशोरी लाल, नायब सूबेदार हेम राज, श्याम लाल, हवलदार सुनील कुमार, राम पाल, सुंदर सिंह, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, कैप्टन बलदेव सिंह, सूबेदार रणबीर सिंह, नायक रोशन लाल सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें