फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में प्रिंस और राहुल को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर बिलासपुर कॉलेज में करवाई प्रश्नोत्तरी, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों से परिचित करवाने के साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन काजल वर्मा, अध्यक्ष और नितिन ठाकुर, महासचिव ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुरजीत चंदेल ने अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने प्रकृति और विज्ञान के संबंध और वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा के महत्व पर विचार साझा किए। भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने डॉ. विक्रम साराभाई से लेकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तक के योगदान और इसरो की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रश्नोत्तरी में प्रिंस नेगी व राहुल शर्मा पहले, दिव्यांशु राणा व आदित्य शर्मा दूसरे और विक्रांत व कनिष्क तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर निर्माण में दिव्यांशु पहले, प्रगति दूसरे और दीप्तांशु तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में नेहा ठाकुर ने पहला, पारुल ने दूसरा और नीलाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रो रणजीत, डॉ. घनश्याम आर्या, डॉ. मोनिका चंदेल और प्रोफेसर शीतल धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें