बिलासपुर में आर्यन पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते
-आर्यन पब्लिक स्कूल में मनाया पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल रहे।
सबसे पहले छात्राओं ने भगवान श्री गणेश की वंदना की। इसके बाद विद्यार्थियों ने बॉलीवुड, बाजूबंद, स्कूल न जाना, झांसी की रानी, जूलियट, पहाड़ी गद्दी नाटी, गिद्दा, दिल है छोटा सा, हरियाणवी, शास्त्रीय नृत्य, दशावतार, योगा, देशभक्ति नाटक, भांगडा आदि प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने लोगों से योग को अपनी व्यस्तता भरी जीवन शैली में अपनाने की जानकारी दी। प्रधानाचार्य पंकज ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे मानव विकास परिपूर्ण होता है। आज के दौर में शिक्षा के साथ-2 जीवन मूल्य भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना स्कूल की प्राथमिकता रही है। मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्यातिथि ने बच्चों को नशे से दूर रहने की शिक्षा दी और सभी प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर सभी अध्यापक, विद्यार्थी, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।