फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्रों को महात्मा हंसराज के जीवन, आदर्शों की दी जानकारी

विज्ञापन
डीएवी स्कूल बिलासपुर में स्थापना दिवस समारोह पर हवन यज्ञ करते हुए बच्चे व अन्य। स्रोत: स्कूल प्
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बिलासपुर में मनाया स्थापना दिवस समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल बिलासपुर में संस्थापक और शिक्षाविद् महात्मा हंसराज जी की स्मृति में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने महात्मा हंसराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य द्वार से महात्मा हंसराज और उनके अनुयायियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य,अध्यापकों और विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। उसके बाद प्रधानाचार्य ने महात्मा हंसराज के जीवन, आदर्शों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की जानकारी दी। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूहगान ने उपस्थित सभी जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सातवीं ए की मानवी ने महात्मा हंसराज की जीवनी और उनके त्यागपूर्ण जीवन का सुंदर वर्णन किया। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने महात्मा हंसराज के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर भारती टाडू सहित पूरा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें