घुमारवीं महाविद्यालय में आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रब
घुमारवीं महाविद्यालय में ऑनलाइन वेबिनार का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी), नई दिल्ली एवं उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।
हिमालयी राज्यों एवं शिवालिक क्षेत्र (पंजाब व हरियाणा) में सर्पदंश के मामलों की अधिकता को देखते हुए यह वेबिनार विशेष रूप से आयोजित किया गया। वेबिनार में डॉ. प्रत्यूष पी मोहापात्र ने मानव सरीसृप संघर्ष एवं नियंत्रण उपाय विषय पर जानकारी दी। उन्होंने सांपों के नृत्य पर रोकथाम, प्राथमिक उपचार की विधियां और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श की महत्ता पर भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने गांव स्तर पर जन जागरूकता एवं सामुदायिक सहयोग से इस समस्या के समाधान पर बल दिया। उन्होंने सांपों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियों, उनके जहरीले होने और सांपों की वंश वृद्धि आदि विभिन्न विषयों पर अपना पक्ष रखा। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत एनआइटीटीटीआर, चंडीगढ़ के ग्रामीण विकास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. यूएन रॉय ने की। इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ. अंजना, सह समन्वयक प्रो. ज्योत्सना, प्रो. पूनम आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।