बिलासपुर में तीन दिवसीय कार्य प्रशिक्षण में उपस्थित जुखाला विद्यालय के विद्यार्थी । संवाद
जुखाला स्कूल के बच्चों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रशिक्षण किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला के वोकेशनल आटोमोटिव के 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अशोका लीलैंड डीलरशिप कार्यशाला ब्रह्मपुखर में तीन दिवसीय कार्य प्रशिक्षण लिया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को फ्रंट एक्सल या रियर एक्सल, गियर बॉक्स, प्रोपेलर शाफ्ट और स्टीयरिंग प्रणाली की मरम्मत और रखरखाव विधि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ मेकेनिक राजेश कुमार और महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान अशोक लीलैंड लिमिटेड के क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक अखिल खंतवाल, कुलविंदर सिंह और कार्य प्रबंधक रवि कुमार ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यविधि, डीलरशिप कार्य विधि, वाहनों के विभिन्न प्रकार और सुरक्षा सावधानियों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को ऑटोमोबाइल में भविष्य और ऑन जॉब ट्रेनिंग के लाभों के बारे में सुझाव दिए। स्कूल वोकेशनल ट्रेनर सुमित शर्मा और परमानंद शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए आधुनिक ऑटोमोटिव दुनिया में व्यावहारिक ज्ञान और नई तकनीकों को हासिल करने में बहुत मददगार है। प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में विद्यालय के लगभग 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया।