फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोठीपुरा स्कूल में विद्यार्थियों ने ली पंच प्राण प्रतिज्ञा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पाठशाला प्रांगण तक निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इस अवसर पर सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने पंच प्राण प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन


भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति और उसके बाद देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों, वीरों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए गए। इसी कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। लोटे में मिट्टी डालकर और उसकी सजावट करके विद्यार्थियों सहित पाठशाला प्रांगण में कलश यात्रा निकाली गई। प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। कार्यक्रम अधिकारी माया देवी ने बताया कि पंच प्राण प्रतिज्ञा में पहला प्राण लक्ष्य विकसित भारत के बड़े संकल्प और संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। दूसरा प्राण लक्ष्य हमारे मन में बसी गुलामी की मानसिकता को जड़ से बाहर निकालना। तीसरा प्राण लक्ष्य हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। चौथा प्राण लक्ष्य देश के लोगों में एकता और एकजुटता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के हमारे सपनों के लिए एकता ही ताकत है। पांचवां प्राण लक्ष्य हमारे देश के नागरिक होने के कर्तव्य को निभा कर देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करना है। इस अवसर पर सभी अध्यापक और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें