फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में छात्रों की टीम ने प्राध्यापकों की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आजादी के अमृत महोत्सव पर सांस्कृतिक कायर्र्कमों और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें एकल गान, समूह गान, भाषण और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने विद्यार्थियों को आजादी के संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और उनके बलिदान के बारे में बताया। उन्होंने तिरंगे का इतिहास और तिरंगे की महत्ता विद्यार्थियों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल गान में प्रियंका ने प्रथमऔर प्रियांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान में सिया समूह ने प्रथम और अक्षिता समूह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जागृति धीमान ने प्रथम स्थान और इशिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल मुकाबले में छात्रों ने प्राध्यापकों की टीम को हराया।
इस अवसर पर कॉलेज समितियों के समन्वयक प्रो. सुरेश शर्मा, प्रो. ज्योति प्रभा, प्रो. नीलम शर्मा, डॉ. प्रवीण रणौत और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें