तरसूह स्कूल में बाल विज्ञान मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयनादेवी जी की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरसूह में बाल विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। इसमें 150 विद्यार्थियों ने 90 मॉडल और प्रोजेक्टों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य तेजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष सुनीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि जीवन में मेहनत ही सफलता की श्रेष्ठ पूंजी है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहा।