फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी और विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिताओं के समापन पर दोनों स्पर्धाओं से 10-10 प्रतिभागियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता जागरूकता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज में मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें