फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मतदान के प्रति जन जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं विद्यार्थी

Thu, 05 Feb 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में वोट फार नेशन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में वोट फार नेशन विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने और मतदान के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से वोट फॉर नेशन विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया कि मतदान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों ने लोकतंत्र, मताधिकार, जागरूक नागरिक और सशक्त राष्ट्र जैसे विषयों को रंगों और विचारों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। प्रत्येक जागरूक नागरिक को न केवल स्वयं मतदान करना चाहिए, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र और अधिक सशक्त बन सके। प्राचार्य ने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के सदस्यों से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की गई। साथ ही इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से की गई इस पहल को लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें