फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कॅरियर चुनने से पहले रुचि और क्षमता को पहचानें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बताए तरीके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। सत्र का आयोजन सिविल्सटैप आईएएस अध्ययन केंद्र, चंडीगढ़ एवं शिमला के सहयोग से किया गया।
सिविल्सटैप आईएएस अध्ययन केंद्र के विशेषज्ञ रविआर्यन और तरुण ने विद्यार्थियों को स्नातक के बाद उपलब्ध कॅरिअर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार कॅरिअर चुनने की सलाह दी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समयबद्ध और व्यवस्थित रणनीति अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में कॅरिअर विकल्पों की सही जानकारी हासिल करना और समय रहते तैयारी शुरू करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी क्षमताओं को पहचानकर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से कॅरिअर से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी करवाई गई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सामान्य जागरूकता परखने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान के महत्व को समझने का अवसर मिला। प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में मीनाक्षी, मधुबाला, आभा चंदेल, दीपिका, रितिका, आयुषी, तेजस्विनी शर्मा और यश गौतम शामिल रहे। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. नम्रता पठानिया, प्रो. पवन, प्रो. हितेश, प्रो. रिचा, प्रो. अंकित और डॉ. नवेंदु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें