- वैदिक सप्ताह के दूसरे दिन प्रस्तुत की लघु नाटिका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल बिलासपुर में वैदिक सप्ताह का दूसरा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बीबीएमबी सुंदरनगर कॉलोनी में महिला आर्य समाज की प्रचार-प्रसार मंत्री हेमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने मुख्य अतिथि का स्वागत पहाड़ी शॉल और टोपी भेंट कर किया। मुख्य अतिथि ने वेदों का अध्ययन भी किया है। उसके बाद मुख्य अतिथि ने हवन में भाग लिया। उन्होंने हवन में मंत्रों को लयबद्ध गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने आर्य समाज के हवन के नियमों और महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी चर्चा की। बच्चों ने भी भजन गाए। नवमी कक्षा के विद्यार्थी अंतरिक्ष ने दयानंद सरस्वती जी के वेश में उनके उपदेशों को लघु नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया। नितिन और अभिषेक भी उसके साथ लघु नाटिका में शामिल हुए। यह प्रस्तुति सबको बड़ी पसंद आई। कार्यक्रम में पार्थ भी शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने पार्थ का स्वागत टोपी और मफलर देकर किया। इस अवसर पर पूजा, सुनीता, बिंदु, संदीप, सुमन, अमृत, गौरव सहित अन्य उपस्थित रहे।