- वन विभाग ने उठाई पिंजरा लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। झंडूता की पंचायत डमली के गांव समलेटा में लोग तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। गांव में दिन के समय में भी तेंदुए को देखा जा सकता है। इस कारण लोग डरे हुए हैं।
चारों ओर हरियाली और ऊंची घास के कारण तेंदुआ छिपा रहता है। लोगों को डर सताता रहता है कि तेंदुआ उन पर हमला न कर दे। पिछले एक सप्ताह से लोगों काे यह दिखाई दे रहा है। स्थानीय ग्रामीण अमृतलाल ने अपने घर के पास तेंदुआ देखा। उसके अगले दिन जोगिंदर पाल अपने रसोई में खाना खा रहे थे बाहर एक बिल्ली दरवाजे के बाहर बैठी हुई थी। तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसको उठा कर ले गया। लोग घास काटने के लिए जाते हैं तब भी उन्हें इसका डर सताता है। साथ ही बच्चों को स्कूल भेजने में भी लोग डर रहे हैं। स्थानीय लोगों में देशराज, प्रेमलाल, अंकित शर्मा, पूरन चंद, सुभाष चंद्र, संजय कुमार, जगदीश शर्मा सहित अन्य लोगों ने विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उधर वन रक्षक मनजीत ने बताया कि जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश करेंगे।