झंडूता कॉलेज में विद्यार्थियों की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। स्रोत: जागरूक पाठक
झंडूता में नारे लगाकर लोगों को दिया सुरक्षित व्यवहार और नशे से दूर रहने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। एचआईवी-एड्स और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बुधवार को झंडूता में कॉलेज विद्यार्थियों ने रैली निकाली। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान के तहत आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों को एचआईवी से बचाव और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और समय पर एचआईवी जांच करवाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने एचआईवी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव नहीं करने की अपील की। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।
एलटीडब्ल्यूए टीआईपी प्रोजेक्ट बिलासपुर के परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को एचआईवी से बचाव, नशा मुक्ति और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। रैली में संस्था के स्टाफ सदस्य पूनम शर्मा, सीना चंदेल, परवीन, राहुल, रोहित और जोगिंदर मौजूद रहे।