फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सोहल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया घुमारवीं कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण

Sat, 01 Nov 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे सोहल स्कूली बच्चों को जानकारी देती शिक्षक। संवा
विज्ञापन
-आईटी लैब, साइंस लैब, बीबीए, बीसीए, बीवॉक, पीजीडीसीए, ई पुस्तकालय का किया दौरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं का सोहल स्कूल के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कैंपस, विभिन्न प्रयोगशालाओं और ई पुस्तकालय देखा। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के स्कूल अडॉप्शन प्रोग्राम के तहत करवाया गया ।
इसके तहत विद्यार्थियों ने कॉलेज की आईटी लैब, साइंस लैब, बीबीए, बीसीए, बी वॉक, पीजीडीसीए, लैंग्वेज लैब और ई पुस्तकालय का दौरा किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस के सहायक आचार्य प्रो. राजीव से कंप्यूटर के बारे में मूलभूत और कंप्यूटर की दुनिया के महान आविष्कारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. रीना शर्मा ने लैंग्वेज लैब की कार्य प्रणाली पर बच्चों का ज्ञानवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंचल शर्मा ने अंग्रेजी भाषा में कॅरिअर संभावनाओं, कैंपस के खेलकूद की सुविधाओं की जानकारी दी। डॉ. महेंद्र सिंह भाटिया ने विद्यार्थियों को विज्ञान प्रयोगशालाओं का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। प्रो. पूजा, प्रो. प्रियंका, प्रो. रवि, प्रो. अक्षय ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में स्थापित बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, बी वॉक लैब के बारे में जानकारी दी। निर्मला और कंचन ने महाविद्यालय की ई-लाइब्रेरी में किस प्रकार से इंटरनेट के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सोहल स्कूल की अध्यापिका सुमन शर्मा, अंजना, राजेश कुमार, प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल, प्रो. विवेक कुमार, डॉ. रीता कुमारी, प्रो. कविता देवी डॉ. चंचल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें