फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डंगार स्कूल के विद्यार्थियों ने एनआईटी हमीरपुर का किया शैक्षणिक भ्रमण

Mon, 23 Dec 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान डंगार स्कूल के विद्यार्थी व भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉ.कुलदीप गौतम
विज्ञापन
-कंप्यूटर, फिजिक्स विभाग की प्रयोगशालाओं की ली जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार के 60 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए) के तहत एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। पाठशाला प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने सुबह 8:15 बजे हरी झंडी दिखाकर बच्चों को दो बसों में रवाना किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि आरएए के तहत ग्रामीण पाठशालाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को जीवन में कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होता है। बच्चों ने केंद्रीय प्रयोगशाला, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन और फिजिक्स विभाग में विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया और वहां की कार्यशैली के विषय में समझा। इस दौरान कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चौहान, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी राणा, भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप गौतम और उनके सहयोगियों ने बच्चों को प्रेरित कर सफलता के मूल मंत्र दिए। इस अवसर पर पाठशाला आरएए प्रभारी अनुराधा शर्मा, बीना, सरला, कुलभूषण बच्चों के साथ शैक्षिक भ्रमण दल के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें