फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाखड़ा बांध परियोजना का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Wed, 13 May 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उत्पादन प्रक्रिया की कार्यप्रणाली को करीब से समझा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं के विद्यार्थियों ने एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत भाखड़ा बांध बीबीएमबी प्रोजेक्ट का दौरा किया। यह शैक्षणिक भ्रमण पीडीलाइट इंडस्ट्री के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंडस्ट्री के सीएसआर कोऑर्डिनेटर नीटू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रोजेक्ट में स्थापित विभिन्न आधुनिक तकनीकी उपकरणों और बिजली उत्पादन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को टरबाइन, स्विच यार्ड, पेन स्टॉक सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी गई। इसके अलावा जल विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षुओं ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से उन्हें तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक कार्यप्रणाली को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। संस्थान के इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय के अनुदेशक अरुण शर्मा और प्रधानाचार्य सचिन शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल और व्यावहारिक समझ में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें