फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में विद्यार्थियों ने सीखी खेती की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने फसलों की किस्मों और खेती के तरीकों की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
गेंहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कृषि वैज्ञानिकों से विभिन्न फसलों की किस्मों, उनकी विशेषताओं और खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी हासिल की। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ खेती-किसानी का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और कृषि के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना रहा।
भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को केंद्र में उगाई जा रही विभिन्न फसलों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने फसलों की विशेषताओं और उनकी खेती के तरीकों की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों को पूरे केंद्र का भ्रमण करवाया गया, जहां उन्होंने विभिन्न कृषि गतिविधियों को नजदीक से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कृषि वैज्ञानिकों से खेती से जुड़े सवाल भी पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान उन्हें कक्षा में पढ़े विषयों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर समझने का अवसर मिला। विद्यालय के अध्यापक नवीन कुमार भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि उन्हें खेती और फसलों से जुड़ी कई नई जानकारियां हासिल हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें