फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के 96 विद्यार्थी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की मेरिट सूची में

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बिलासपुर में सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (झंडूता)। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में किया गया। परीक्षा में डीएवी स्कूल बिलासपुर की छठी कक्षा की स्मृति ने पहला, सातवीं कक्षा की खुशबू ने पहला, समीक्षा ने दूसरा और आरोही ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने प्रदान की।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला डियारा की पांचवीं कक्षा की पलक ने पहला, आशिया ने दूसरा और अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी राशि केंद्रीय मुख्याध्यापिका सुषमा को वितरित की। तहसील झंडूता की परीक्षा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों रमेश शर्मा, एमएस गुलेरिया, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमृत महाजन, ओंकार ठाकुर के प्रयासों से परीक्षा धारकोट में आयोजित की गई।
विज्ञापन

तहसील झंडूता की वरीयता सूची में पांचवीं कक्षा में राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला बैहना जट्टा की गौरी ने पहला, जब्बलू स्कूल की रितिका ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। छठी कक्षा में हिमाचल पब्लिक स्कूल झंडूता की गरिमा ने पहला, बैहना जट्टा स्कूल की रितिका ने दूसरा और हिमाचल पब्लिक स्कूल झंडूता की नव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सातवीं कक्षा में राजकीय माध्यमिक पाठशाला धराड़सानी की अनन्या ने पहला, इसी स्कूल की कृतिका ने दूसरा और उच्च पाठशाला खारली की अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा में हिमाचल पब्लिक स्कूल झंडूता के अक्षित ने पहला, जब्बूल स्कूल के स्माइल ने दूसरा और समोह स्कूल के सुरेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाला की सेजल ने पहला, खारली की रिया ने दूसरा और ऋषिकेश स्कूल के लक्ष्य ने तीसरा स्थान हासिल किया।

10वीं कक्षा में राजकीय उच्च पाठशाला सिल्ह की रेखा ने पहला, बरोहा स्कूल दिशा ने दूसरा और नितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 11वीं कक्षा में झंडूता स्कूल की मोनिका ने पहला, सविता ने दूसरा और डाहड स्कूल की शिवांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता की शालिनी ने पहला, रोहित चंदेल ने दूसरा और ईशा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा में सदर, घुमारवीं, झंडूता और श्री नयना देवी जी के 96 विद्यार्थियों ने तहसील स्तर पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। समिति ने सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और गुरुजनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें