बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में वीरवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर अवकाश रहेगा। संस्थान प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार एम्स बिलासपुर में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी, ताकि गंभीर एवं आपात स्थिति वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।