फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने पर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिलासपुर कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने लिया कार्यशाला में भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भौतिक विज्ञान की राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेकर लौटे बिलासपुर कॉलेज के विद्यार्थियों को प्राचार्य नीना वासुदेवा ने सम्मानित किया। इस कार्यशाला में कॉलेज के प्रो. डॉ. अरुण कुमार ने भी व्याख्यान दिया। प्राचार्य ने इसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया और बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब में सिलिको मटेरियल मॉडलिंग विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कॉलेज से विद्यार्थी चेतराम, सतीश कुमार, भारती और रीना ने भाग लिया। विभिन्न वक्ताओं ने सिलिको मटेरियल मॉडलिंग विषय पर इन बच्चों का मार्गदर्शन किया। डॉ. अरुण ने भी इस विषय को लेकर कार्यशाला में अपने विचार साझा किए। कॉलेज पहुंचने पर प्रो. और बच्चों का स्वागत किया गया। प्रचार्या नीना वासुदेवा ने प्रमाणपत्र देकर बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों में बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें