फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुरस्कार पाकर चहके विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वामी विवेकानंद स्कूल कंदरौर में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंदरौर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी डांस, पानी का महत्व, देश भक्ति, प्रभु श्री राम की महिमा, इसरो की उपलब्धि, पर्यावरण बचाओ और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में सूर्यांश, दीक्षा, ईशान, कनुप्रिया, अंकिता, भावेश, चिराग, चमन लाल, रशि शर्मा, मोहित, सुजल, स्नेहा, कौशिकी, नितिन, नितिका, हर्ष चंदेल, आदर्श, शिवांश, अर्पिता ठाकुर, आशीष ठाकुर, अनमोल, अनिल, शुभम शर्मा, श्रेया, अमन, कामेश, शुभम शर्मा, सूरज, दिव्यांशी, राधिष, आयुश, अंजलि, प्रतीक, तमन्ना, स्वास्तिक, हिमांशु, युगल, और अन्य को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर में आठवां स्थान प्राप्त करने आर्य ठाकुर को दस हजार रुपये और स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में एशियन गेम्स कबड्डी में स्वर्ण पदक विजेता पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अनुशासित जीवन, विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य नीना कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पीटीए प्रधान रेखा शर्मा ने सभी का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर सरदीप सिंह, कौशल, विजय पाल चंदेल, कृष्ण सिंह, शैलजा शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें