फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मसधाण स्कूल के बच्चों ने समर मेले में बिखेरे प्रतिभा के रंग

Fri, 12 Jun 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने लिया प्रतियोगिताओं में लिया भाग
विज्ञापन

-चित्रकला, खेलकूद, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में दिया कौशल का परिचय
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत मोरसिंघी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मसधाण में महिला एवं बाल विकास विभाग घुमारवीं के तत्वावधान में समर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं के अंतर्गत वृत्त मोरसिंघी की वृत्त पर्यवेक्षिका श्याम देई ने की।
विज्ञापन

समर मेले में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने चित्रकला, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कला और कौशल का परिचय दिया। वक्ताओं ने कहा कि समर मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक तथा भावनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना है, ताकि प्रारंभिक आयु से ही उनमें सीखने, अभिव्यक्ति और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की सभी ने सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों की खिलखिलाती मुस्कान, रंग-बिरंगी चित्रकला और रचनात्मक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। मेले के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं शकुंतला देवी, कृष्णी देवी, निर्मला देवी, नीलम देवी, प्रमिला देवी, सोमा देवी, भागा देवी, किरणा देवी, मीना कुमारी, रीना देवी तथा किरणा कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें