फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ओ माय फ्रेंड गणेशा गाने पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसवीएम उच्च विद्यालय दधोल में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय दधोल का 38वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को मनाया गया। इसकी अध्यक्षता कैप्टन दाताराम कश्यप ने की।
समारोह में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, पंजाबी गिद्दा, कृष्ण नृत्य, रुक्मिणी बलिदान के ऊपर एकांकी, योग पिरामिड, एकल भजन, एकल गीत, सामूहिक नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने ओ माय फ्रेंड गणेशा और इंडिया वाले गाने पर नृत्य किया। समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस वार्षिक उत्सव के मुख्यातिथि नेहा मानव सेवा सोसायटी के संस्थापक पवन बरुर रहे। मुख्य वक्ता के रूप में हिमाचल शिक्षा समिति इकाई बिलासपुर के सह मंत्री सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सरिता शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता ने विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूलों का विस्तार पूर्वक विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अचार, व्यवहार, संस्कार की भट्टी विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूल है। इसमें शिक्षा ग्रहण कर विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। मुख्यातिथि ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ संस्कार की जो अमरबेल है वह केवल विद्या भारती द्वारा शुरू की गई है। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति संकुल अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, समिति अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, सुनील दत्त, तिलक राज, चमन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
इन्हें किया सम्मानित
समारोह में मानविका ठाकुर, अवनी शर्मा, अंशिका, ऋषिता, दिव्यांशी, तृषा, नंदिता शर्मा, प्रांजल शर्मा, आरुष शर्मा, नमिता शर्मा, वृद्धा शर्मा, राधिका शर्मा, कनिका, कियान ठाकुर, इशिता गौतम, शौर्या ठाकुर, ओम संख्यान, अनवी, कृतिका, विहान कश्यप, अर्पिता गौतम, वेदिका शर्मा, काव्यांश शर्मा, ईशानी, इरिषा गुलेरिया, रियांश, मिष्टी, वान्या ठाकुर, आयांश ठाकुर, आकांक्षा, कृतिका शर्मा, रिद्धिष शर्मा, अवनी, नायरा शर्मा, प्रेरणा शर्मा, अभिनव शर्मा, गरिमा शर्मा, अनिवा शर्मा, कार्तिकेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें