-बाहरी राज्यों से अधिक संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में शनिवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। माता के जयकारों से मंदिर परिसर में माहौल भक्तिमय रहा। बाहरी राज्यों से अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और परिवार की सुख शांति के लिए कामना की। मंदिर के द्वार सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोल दिए गए थे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यां से भी पहुंचे। जत्थों में श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा था। दोपहर तक श्रद्धालुओं की लाइन सेक्टर नंबर पांच तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने उचित प्रबंध किए थे। कतार में ही श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। हवन-यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बड़े ही आराम से कतार में माता जी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी संस्थाओं ने मंदिर द्वार के पास जल सेवा का आयोजन किया गया।