फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वच्छता ही सेवा अभियान में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
बिलासपुर शहर में नगर परिषद की ओर से चलाए स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों की ओर से इकट्ठा किया
विज्ञापन
एनसीसी, एनएसएस और रोवर-रेंजर्स विद्यार्थियों ने संभाली कमान
विज्ञापन

जल स्रोत को किया साफ, निकाली स्वच्छता रैली
एनसीसी, एनएसएस और रोवर-रेंजर्स के विद्यार्थियों ने अभियान में लिया सक्रिय भाग


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत नगर परिषद बिलासपुर ने शहर में स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस और रोवर-रेंजर्स के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान जल स्रोतों और शहर में चिह्नित हॉटस्पॉट की सफाई की गई। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच और छह के मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। उन्होंने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फेंकने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता रैली भी निकाली गई। विद्यार्थियों ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अभियानों में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने स्टाफ और विद्यार्थियों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। घर के साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की जिम्मेदारी समझने से स्वच्छता के प्रयास अधिक प्रभावी हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से नगर परिषद के स्वच्छता अभियानों में सहयोग करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और आमजन को स्वच्छ एवं सुंदर बिलासपुर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें