फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी स्कूल में विद्यार्थियों ने जाना स्वच्छ हवा का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ वायु दिवस पर सुन्हाणी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, भाषण और चार्ट प्रतियोगिता करवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्हाणी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजुला शर्मा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य जगदीश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छ वायु के महत्व और वायु प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। दूषित वायु का मानव स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों तथा श्वसन और हृदय रोग से पीड़ित लोगों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रदूषण कम करने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दीप कुमार ने विद्यार्थियों से जन्मदिन पर पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की आदत डालने का आग्रह किया। उन्होंने प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करने, पानी का सदुपयोग करने और प्रदूषण कम करने वाले वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने की अपील भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाषण और चार्ट प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में आरती प्रथम, शगुन द्वितीय और नंदिनी तृतीय रही। चार्ट प्रतियोगिता में आर्यन प्रथम, शिवांगी द्वितीय और तृषा तृतीय रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूजा ठाकुर और आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें