घंडालवीं कॉलेज में मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। संवाद
छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
भूमि अधिग्रहण और भवन निर्माण प्रक्रिया तेज की जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं की प्राचार्य रीता शर्मा को छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राखी शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में महाविद्यालय में आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की मांग की गई है । इन मांगों में छात्रों के लिए कॉमन रूम, खाली समय में अध्ययन हेतु विशेष कक्ष और शौचालय की उचित व्यवस्था प्रमुख है । अध्यक्ष राखी शर्मा का कहना है कि महाविद्यालय का अपना भवन न होने के कारण विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेष कर छात्राओं को ज्यादा समस्या बनी हुई है। महाविद्यालय को खुले हुए 2 वर्ष 6 महीने हो चुके हैं । लेकिन अभी तक भूमि अधिग्रहण और भवन निर्माण प्रक्रिया ठंडे बस्ती में पड़ी हुई है । उनकी मांग है कि शीघ्र अति शीघ्र भवन निर्माण प्रक्रिया शुरू करवाई जाए। जब तक महाविद्यालय का अपना भवन नहीं बन जाता, तब तक एक ऐसा भवन मुहैया करवाया जाए, जिसमें अध्ययन और अध्यापन हेतु पर्याप्त सुविधा हो।