फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा निकली कोरोना पॉजिटिव, स्कूल दो दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आने पर शहीद अश्वनी स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रशासन को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहीद अश्वनी स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में 26 स्कूली बच्चों, 29 अध्यापकों सहित 8 अन्य कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए। जमा एक कक्षा की छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रा के साथ पढ़ रहीं अन्य 10 छात्राओं के सैंपल उनके घर जाकर लेगी।
स्कूल प्रिंसिपल रमेश मिन्हास ने बताया कि स्कूल की एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव आई है। शिक्षा उपनिदेशक के आदेशानुसार स्कूल को 9 और 10 फरवरी तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं जिले में दो संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब 7 एक्टिव केस बचे हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार को रैपिड एंटिजन से 741 सैंपल लिए गए। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें