फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिले का क्रेज, 1800 प्रोस्पेक्ट्स बिके

Thu, 23 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बिलासुपर के नए सत्र में दाखिले के लिए युवाओं में भारी जोश देखा गया है। पिछले दो दिन में छात्रों ने बिलासपुर कॉलेज में 1800 प्रोस्पेक्ट्स खरीदें हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कॉलेज में बुधवार को तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के लिए 122 छात्र-छात्राओं ने दाखिले ले लिए है। बिलासपुर डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश भारद्वाज ने बताया कि कॉलेज में 21 जून से दाखिला शुरू हुआ है।

पहले दिन कॉलेज में एक हजार छात्र-छात्राओं ने प्रोस्पेक्ट्स लिए थे। जबकि दूसरे दिन 800 नए छात्रों ने दाखिले के लिए प्रोस्पेक्ट्स खरीदे हैं।

डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए 25 जून तक आवेदन किया किया जा सकता है। जहां पहले सेमेस्टर के लिए 26 को मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। इसके आधार पर छात्र और छात्राओं को विभिन्न विषयों में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


जबकि तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के लिए सीधे दाखिला हो रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल राकेश भारद्वाज ने बताया कि दूसरे दिन 122 छात्रों का दाखिला किया गया है। जबकि प्रथम सेमेस्टर में विभिन्न छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।

यह आवेदन 25 जून तक लिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर ही छात्र और छात्राओं को प्रथम सेमेस्टर में दाखिला मिलेगा। उन्होंने कहा कि दाखिले के लिए कॉलेज में सभी इंतजाम किए गए है। छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें